
संविदा विद्युत कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सलोन, रायबरेली।
जनपद की सलोन तहसील क्षेत्र अंतर्गत सूची विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की गई। संविदा विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि 12 लोगों को बिना किसी आदेश के निष्कासित कर दिया गया हैं। इस छटनी के विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही कार्य से हटाये गये संविदा कर्मचारियों को बहाल किया जाए नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
सन्नो विश्वकर्मा की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










