Search
Close this search box.

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने जनहित हेतु तैयार की कार्ययोजना 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने जनहित हेतु तैयार की कार्ययोजना 

 

रायबरेली।

विगत तीन वर्षों से निस्वार्थ सेवा भाव से सामाजिक उत्थान में समर्पित भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा समस्त पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में संस्था द्वारा पूर्व में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यों हेतु रूपरेखा तैयार की गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने वर्तमान समय में महंगी होती शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए एकमत होकर बच्चों के उज्ज्वल हेतु न्यूनतम शुल्क में अच्छी शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया। साथ ही जनहित में अन्य कार्यों की योजना बनाई। उक्त बैठक में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, भाषा सलाहकार डॉ. संतलाल, अशोक गौतम, विजय मौर्य, हेमंत पटेल, हिमांशु वर्मा, विकास श्रीवास्तव, विद्युत चौधरी, रविन्द्र सिंह, मनीष विश्वकर्मा, निलेश श्रीवास्तव, रामबाबू यादव, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें