Search
Close this search box.

तपती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु समाजसेवी संस्था ने लगवाए प्याऊ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तपती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु समाजसेवी संस्था ने लगवाए प्याऊ

 

लालगंज, रायबरेली। 

यूं तो जल को जीवन की संज्ञा दी जाती है और गर्मी के मौसम में जल और भी आवश्यक हो जाता है। इस भीषण गर्मी से पानी न मिले तो जनजीवन बेहाल हो जाता है। इस प्रचंड गर्मी में धूप में तपते जीव को यदि समय पर पानी मिल जाए तो वह बड़ी राहत महसूस करता है और ऐसे में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ी और कोई सेवा नहीं हो सकती। भीषण गर्मी में लोगों को प्यास से राहत पहुंचाने हेतु सामाजिक संस्था जीत वेलफेयर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश के संस्थापक जितेंद्र सविता के निर्देशन पर रायबरेली संस्था जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में समस्त जिला इकाई टीम के द्वारा लालगंज कस्बे के प्रमुख स्थानों यथा हनुमान मंदिर बेहटा चौराहा, मलपुरा मां विंध्यवासिनी सिद्ध श्री बालाजी सरकार, लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आलमपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर, गुरूबक्शगंज चौराहा, तिकोना पार्क, सोनालिका एजेंसी के निकट, मंडी समिति, संस्था कार्यालय इत्यादि पर नि:शुल्क शीतल जल हेतु प्याऊ की व्यवस्था की गई।

इस परोपकारी कार्य में संस्था के संस्थापक जितेंद्र सविता, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष चन्दर, जिला महासचिव यशपाल सिंह, संस्था सलाहकार दिलीप कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी मनदीप कुमार, राममिलन शर्मा, आदित्य वर्मा इत्यादि सदस्यगण सम्मिलित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें