Search
Close this search box.

सब्जी एवं अन्य सामान रखने हेतु कैरेट वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सब्जी एवं अन्य सामान रखने हेतु कैरेट वितरण

 

सन्नो विश्वकर्मा

रायबरेली।

जनपद के विकासखंड के सलोन में एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बराडीह में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को जैविक उत्पाद सब्जी एवं अन्य सामान रखने के लिए कैरेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सलोन विधायक अशोक कुमार द्वारा किया गया। तत्पश्चात 250 किसानों को सब्जी उत्पादन और उसके रखरखाव एवं बाजार तक सही तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से कैरेट का वितरण किया गया। कंपनी के सीईओ आलोक सिंह ने कहा कि सब्जियों का नुकसान होने से बचाने के लिए यह कैरेट काफी फायदेमंद है। साथ ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होगी।

इस अवसर पर कुंवर आजाद सिंह, गिरजेश सिंह, मुकेश पांडेय, परमेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, आदित्य सिंह, अनूप, हरगोविंद समेत भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें