Search
Close this search box.

ब्लैकआउट अपडेट: प्रशासन द्वारा राष्ट्रसुरक्षा में जनता से सहयोग की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लैकआउट अपडेट: प्रशासन द्वारा राष्ट्रसुरक्षा में जनता से सहयोग की अपील

 

प्रशासन द्वारा ब्लैकआउट का समय निर्धारित करते हुए नगर वासियों से सहयोग की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा जारी संदेश में बताया गया कि ब्लैकआउट के समय सांय 7:30 बजे से 7:45 के बीच सिविल लाइन, पीएसी, बस्तेपुर, जलकल फीडर की पावर सप्लाई बन्द की जाएगी, जिससे राजकीय कालोनी, लोक निर्माण विभाग आवास, हर्ष नगर, महानन्दपुर, कृष्णानगर, सिविल लाइन चौराहा, पी०ए०सी० कालोनी, सम्राट नगर, शिवपुरम, इन्दिरा नगर, राम विलास नगर, किशुन का पुरवा, गजोधरपुर, तिलक नगर, अबीबुल्लानगर, गोरा बाजार चौराहा एवं बस्तेपुर क्षेत्र प्रभावित होगें।

उक्त कार्य में क्षेत्र की जनता से राष्ट्र सुरक्षा में सहयोग की अपील करते हुए प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि ब्लैकआउट के समय सांय 7.30 बजे से 7.45 तक पावर सप्लाई बन्द होने पर जनरेटर, इनवर्टर, टार्च, मोबाइल टार्च, मोमबत्ती व अन्य किसी प्रकार से प्रकाश का उपयोग नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें