Search
Close this search box.

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं को जलपान का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं को जलपान का वितरण

  

पवन श्रीवास्तव

प्रयागराज।

दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन द्वारा जलपान वितरण किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें साइबर सेल पुलिस से अनमोल कुमार सिंह एवं महिला पुलिस आरक्षी पूजा यादव द्वारा साइबर सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के साथ साझा की गईं।

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर संगम के परेड ग्राउंड स्थित पीपल पेड़ के नीचे चबूतरे के पास राष्ट्रीय संगठन के एस पी ठाकुर प्रभारी साइबर सुरक्षा उत्तर प्रदेश एवं सुमन ठाकुर साइबर सुरक्षा मण्डल प्रभारी प्रयागराज तथा समीर जैन महानगर अध्यक्ष की टीम द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तेज गर्मी, धूप में श्रद्धालुओं को रोक रोक कर पेठा, लड्डू एवं ठंडा पानी पिलाया गया। संगठन के द्वारा किए गए इस कार्य एवं जनसेवा के लिए श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आयुषेफ के अध्यक्ष डॉ श्याम देव ने गंगा दशहरा के इस पावन अवसर पर जिन लोगों ने इस पुण्य कार्य में शामिल होकर अपना श्रमदान किया है उनकी सराहना करते हुए कहा कि मां गंगा आप सभी को सुखी, समृद्ध एवं स्वस्थ रखे।

इस अवसर पर एंटी क्राइम एंटी करप्शन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव, राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता, एस पी ठाकुर प्रदेश प्रभारी, सुमन ठाकुर साइबर मण्डल प्रभारी, समीर जैन महानगर अध्यक्ष, संगठन मंत्री शिवा मौर्या एवं सतीश चन्द्र गुप्ता, प्रखर अग्रवाल, आनन्द राय, आकाश गौतम, अमृता गुप्ता एवं अमन राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें