Search
Close this search box.

आईआईटी में चयनित हो क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान, भाजपा नेता ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईआईटी में चयनित हो क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान

भाजपा नेता ने किया सम्मानित

 

पवन श्रीवास्तव

ऊंचाहार, रायबरेली।

नगर क्षेत्र की एक बेटी ने आई आई टी परीक्षा पास कर के पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बेटी की शानदार सफलता पर गुरुवार को उसके आवास पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने उसे सम्मानित करके उसका उत्साहवर्धन किया।

ज्ञात हो कि नगर के खत्री टोला निवासी रितेश मिश्रा की पुत्री साक्षी मिश्रा का आईआईटी में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा पास करने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री उसके आवास पहुंचे और उन्होंने बेटी को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट करके उसका उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बेटियां बुलंदी पर अपनी पताका फहरा रही है ऊंचाहार की इस बेटी की सफलता पर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। हम सब इस बेटी के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के हौसलों को पंख देने की जरूरत है, जिससे वह क्षितिज पर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। इस बेटी की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।

ज्ञात हो कि साक्षी मिश्रा के पिता रिटायर सूबेदार मेजर हैं। मां मनोरमा मिश्रा गृहणी हैं। साक्षी की प्रारंभिक शिक्षा ऊंचाहार के एक निजी विद्यालय से हुई। उसके बाद कक्षा दस और बारहवीं की पढ़ाई रायबरेली शहर के एक निजी विद्यालय से हुई। उसके बाद बीएससी, एमएससी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पूरी हुई। साक्षी का आईआईटी मुम्बई, आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी खड़कपुर वेस्ट बंगाल समेत सात स्थानों में सलेक्शन हुआ है। बधाई देने वालों में से पंचायत सदस्य गुड्डन यादव, जगतपाल पासी, मोनू कौशल, विजयपाल, संदीप पटेल, अमरेश यादव आदि रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें