Search
Close this search box.

इण्टर कॉलेज एवं महाविद्यालय के कैडेट्स ने संयुक्त रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इण्टर कॉलेज एवं महाविद्यालय के कैडेट्स ने संयुक्त रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

रायबरेली।

जनपद के बछरावां स्थित दयानंद पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के साथ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया।इस योगाभ्यास का नेतृत्व रंजीत वर्मा, आरती एवं संजय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि योग को अपनाएंगें तभी तन मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन कैप्टन डॉ विष्णु चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। योग कार्यक्रम का संयोजन अरुण कुमार, ट्रेनर राहुल चौरसिया एवं अनुराधा जायसवाल ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें