Search
Close this search box.

आरजीआईपीटी में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरजीआईपीटी में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

 

पवन श्रीवास्तव 

जायस, अमेठी।

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस, अमेठी में शनिवार, 21 जून 2025 को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस का ध्येय वाक्य “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रहा।

इस अवसर पर उपस्थित संस्थान के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, छात्रावास परिषद अध्यक्ष डॉ. कौशिक गुहा बिस्वास, विभागाध्यक्षों, सहित छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिवार सहित योगाचार्य रामबोले शुक्ला एवं नीतू के निर्देशन में योगासन किया। योगासनों का प्रशिक्षण देते हुए योगाचार्य श्री शुक्ला ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन आधा घन्टा भी योग और प्राणायम को समय दे तो शरीर की अधिकतर बीमारियों से निदान प्राप्त कर सकता है। आज के समय में लोग अपने व्यस्ततम दिनचर्या में योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन में शामिल कर बहुत सारे शारीरिक व मानसिक कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिसर में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया ताकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफल बनाकर योग के माध्यम से स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें