
नगर पंचायत में संम्बद्ध लिपिक को हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र

नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत में संम्बद्ध अतिरिक्त लिपिक को हटाये जाने हेतु सभासदों जिलाधिकारी को पत्र लिखा। सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत नसीराबाद में एक लिपिक मनीष कुमार तिवारी नियमित रूप से नियुक्त हैं, जिनके द्वारा नियमित रूप से कार्य सम्पादित किया जाता है। जिसके कारण नियमानुसार नगरपंचायत में किसी अतिरिक्त लिपिक के सम्बद्धीकरण की आवश्यकता नही रह जाती परन्तु नगर पंचायत महराजगंज में नियमित रूप से नियुक्त लिपिक रामचन्दर का अनावश्यक सम्बद्धीकरण नगर पंचायत नसीराबाद में है और उक्त लिपिक सप्ताह में मात्र दो दिनों के लिये नगर पंचायत नसीराबाद में सम्बद्ध है।
उन्होंने बताया कि लिपिक राम चन्दर काफी समय से सम्बद्ध होने के कारण नगर पंचायत नसीराबाद के कार्यों में बेवजह हस्तक्षेप करते हैं और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाते हैं। सम्बद्ध लिपिक वार्डों के कार्यों व सभासदों के बीच भेदभाव करते हैं तथा सभासदों द्वारा विरोध किये जाने पर अपने राजनीतिक प्रभाव का भय दिखाते हुये धमकी देते हैं एवं नगर पंचायत के आर्थिक मामलों में जबरन अपना हस्तक्षेप दिखाते हैं। सम्बद्ध लिपिक की पूरे सप्ताह नगर पंचायत में न रहने के कारण जो कार्य उनके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्य विलम्बित रहतें है तथा पूरी तरह से सम्बद्ध लिपिक की मन मर्जी पर ही निपटाये जाते है जिससे नगर पंचायत क्षेत्रवासियों का कार्य बाधित होता है और उक्त लिपिक द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
Author: Vikas Srivastava










