पर्यावरण बचाने हेतु एचएसएमवी फाउंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यावरण बचाने हेतु एचएसएमवी फाउंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण 

 

डलमऊ, रायबरेली।

आधुनिकता के इस दौर में जहां हरे भरे वृक्षों को काट कर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है वहीं दूसरी कुछ समाजसेवी संगठन द्वारा समय समय पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित करने का कार्य किया जाता है।

इसी क्रम में जनपद के एक समाजसेवी संगठन एचएसएमवी फाउंडेशन के द्वारा एक नई पहल के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुभारंभ किया गया। जिसके प्रथम चरण में मुराई बाग स्थित बालिका महाविद्यालय के निकट आम, अशोक, नीम आदि का वृक्षारोपण करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

ज्ञात हो कि एचएसएमबी फाउंडेशन स्वास्थ्य पर विगत कई वर्षों से निरन्तर काम कर रही है और अब इसके साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्षारोपण के अभियान के तहत आने वाले एक महीने में 1000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है जिसमें क्रम में मंगलवार मुराई के बाग में वृक्षारोपण करके इस लक्ष्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के विकाश पटेल, संदीप श्रीवास्तव, विशाल त्रिपाठी, ऋषभ मिश्रा, ब्रिजेंद्र सिंह और बहुत सारे लोगो ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाया।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

QR Code को स्कैन कर से सहयोग करें।

 

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें