शासकीय हाई स्कूल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय हाई स्कूल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

बच्चों के साथ किया रुचिकर भोजन

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरुहली स्थित पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मौजूद रहे। देशभक्ति से ओतप्रोत उत्साहित बच्चों के बीच मौजूद जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ध्वजारोहण किया। रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चों के साथ रुचिकर भोजन का आनंद भी उठाया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार एवं हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल कराने के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चों के साथ रुचिकर भोजन किया।

इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अलावा उनके अभिभावक और ग्रामीण जन मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में ग्राम वासियों द्वारा बताई गई समस्याओं जैसे प्राथमिक स्कूल का कब्जा हटवाना, बिरूहली में हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग, प्राचार्य के प्रभार संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन किया और यहां निवास कर रहे पारधी समाज के लोगों को शिक्षा और समाज से जुड़े रहकर अपने और अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की बात कही।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें