Search
Close this search box.

एम्स रायबरेली में मरीज देखने के सभी दैनिक रिकॉर्ड ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एम्स रायबरेली में मरीज देखने के सभी दैनिक रिकॉर्ड ध्वस्त

 

रायबरेली।

एम्स रायबरेली के लिए 18 अगस्त 2025 का दिन संस्थान के इतिहास का सबसे व्यस्तम दिन रहा। इस दिन ओपीडी मरीज देखने और भर्ती मरीजों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई। ओपीडी में सोमवार के दिन लगभग 3700 पंजीकृत मरीजों का उपचार किया गया जो कि औसत आंकड़े से करीब 1000 अधिक था। साथ ही भर्ती मरीजों की भी अब तक की सर्वाधिक ऑक्यूपेंसी रही। संस्थान के 610 बेड की स्वीकृत क्षमता में लगभग 70% बेड भर्ती रहे। आईसीयू के सभी बेड पूरी तरह ऑक्यूपाइड रहे।

संस्थान के चिकित्सा कार्यबल के लिए भी यह दिन शुभ रहा। 05 नए सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को संस्थान ज्वाइन किया। संस्थान रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती के लिए अगस्त सितंबर के महीने में एक विशिष्ट अभियान चला रहा है, जिस क्रम में 20 अगस्त को जूनियर और 22 अगस्त को सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) ने संस्थान के डॉक्टरों एवं कार्मिकों की उनकी सेवा-तत्परता के लिए सराहना की और भविष्य में और भी अधिक मरीजों के इलाज हेतु तैयार रहने का संदेश दिया।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool