Search
Close this search box.

जन्माष्टमी के पश्चात निकाली गई भव्य शोभा यात्रा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जन्माष्टमी के पश्चात निकाली गई भव्य शोभा यात्रा 

 

नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद के कायस्थाना में पवन श्रीवास्तव के निज निवास पर पूरे भक्ति भाव के साथ धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो मोहल्ला कायस्थाना, डेला, कसाई टोला, सविता मोहल्ला, प्राइमरी स्कूल, जानी गढ़ी होकर थाना नसीराबाद, जायस सलोन मार्ग से लाला की बाजार, श्री राम लीला मैदान, शिवनगर, मऊ तिराहा, कायस्थाना होकर रात्रि 9 बजे समाप्त हुई। इसके साथ ही उत्सव स्थल पर विशाल भंडारा भी दोपहर 3 बजे प्रारम्भ हुआ जो देर रात्रि तक अनवरत चलता रहा।

Oplus_131072

शोभा यात्रा में प्रमुख रुप से तीन मण्डली चल रही थी रास्ते में जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की जय कारे लग रहे थे। शोभा यात्रा में प्रभारी निरीक्षक बालेन्दु गौतम अपने लगभग २० जवानों की टीम के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा की कमान प्रमोद श्रीवास्तव, अंश, मुन्ना आचार्य, पप्पू रावत, शंकर पासी, पवनकुमार मौर्य, आनन्द श्रीवास्तव, बाबूलाल विश्वकर्मा, राम्र करन विश्वकर्मा, संजू सिन्हा आदि संभाले हुए थे।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें