श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद में श्री राम लीला मैदान में मटकी फोड (दही हांडी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पवन कुमार मौर्य, अजय भारती, विजय भारती, योगेंद्र मौर्य, संजय भारती, सत्यम द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें अजय भारती नरायन चौराहा की टीम विजेता घोषित की गयी। विजेता टीम को एटलस साइकिल ईनाम में दी गई। प्रतियोगिता पाँच राउन्ड में समाप्त हुई जिसके उद्घोषक उमा शंकर चौरसिया रहे। कार्यक्रम में पवन कुमार श्रीवास्तव, अंश, राहुल सोनकर, सोनू, दीपक पाण्डेय सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।









