बी.आर.सी. में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
पवन श्रीवास्तव

छतोह, रायबरेली।
ब्लाक संसाधन केंद्र छतोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत FLN तथा NCERT की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में प्रथम चक्र के प्रथम बैच व द्वितीय बैच में 40-40 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण देने के लिए सन्दर्भदाता शिवेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश ओझा, रमेश कुमार शुक्ला, शिवकुमार निर्मल, रोहित मिश्रा आदि प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। प्रथम दिवस प्रशिक्षण में वीणा एक का परिचय वीणा एक के पाठों में निहित अभ्यास गणित मेल का परिचय, कक्षा 01 से 03 तक के बच्चों में मौखिक तर्कशीलता विकसित करना, शिक्षण के दौरान समावेशी वातावरण का निर्माण करना, गणित की कक्षा में प्रभावी शिक्षण प्रक्रिया, गणित शिक्षण के दौरान प्रयोग होने वाले परिशिष्ट पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में अजय कुमार, जय कुमार मिश्रा, सुरूर फात्मा, आलोक कुमार यादव, अमन कुमार वर्मा, संतराम, अनिल कुमार सिंह, विनय कुमार, सलोनी लाल जायसवाल, योगेश मलिक, नीलम मौर्या, नसीमुन बेगम, संध्या सिंह, सहित 80 शिक्षक-शिक्षिका प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रथम चक्र का प्रशिक्षण 23 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था आदित्य नारायण अध्यक्ष प्राथमिक संघ, गिरजेश सिंह अध्यक्ष जूनियर संघ, मनीष यादव, उत्कर्ष सिंह, आजाद, इंद्रकुमार, मनोज, कौसेन रजा द्वारा सफलता पूर्वक की जा रही है।










