बाल विकास परियोजना में मुख्य सेविका ने ग्रहण किया कार्यभार
छतोह, रायबरेली।

बाल विकास परियोजना छतोह में बीते माह दो मुख्य सेविकाओं की सेवानिवृत्ति के पश्चात मंगलवार को परियोजना में नवागंतुक मुख्य सेविका ने कार्यभार ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि बाल विकास परियोजना छतोह में कुल ११० आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है जिनकी देख रेख कर रहीं दो मुख्य सेविकाओं की बीती ३१ जुलाई को सेवानिवृत्ति के १८ दिन पश्चात जनपद के शीर्ष अधिकारी द्वारा एक मुख्य सेविका गायत्री देवी की तैनाती की गयी है, जिन्होंने मंगलवार को परियोजना पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य सेविका गायत्री देवी परियोजना के ११० केंद्रों का दायित्व संभालेंगी। कार्यभार ग्रहण के समय परियोजना के वरिष्ठ लिपिक स्वामी नाथ, कम्पूटर आपरेटर सुशील तिवारी, शोभा वर्मा, वन्दना एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।









