
उपरिगामी सेतु की मरम्मत कार्य के दृष्टिगत किया गया यातायात डायवर्जन

रायबरेली।
लखनऊ प्रयागराज से जहानाबाद चौकी को जोड़ने वाले गल्ला मंडी स्थित उपरिगामी सेतु की स्लैब मरम्मत कार्य के दृष्टिगत यातायात मार्ग परिवर्तित किया गया।
अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह ने बताया है कि गल्ला मंडी के पास स्थित उपरिगामी सेतु के स्लैब के कुछ भाग के क्षतिग्रस्त होने हो जाने के कारण निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण यहाँ से चार पहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान चार पहिया वाहनों एवं भारी वाहनों का आवागमन त्रिपुला चौराहा से जहांनाबाद चौकी होते हुए बस अड्डा की ओर जाना होगा। यह आवागमन एक माह तक संचालित रहेगा।
Author: Vikas Srivastava










