सर्पदंश से महिला की मौत

सन्नो विश्वकर्मा
सलोन, रायबरेली।
जनपद की सलोन कोतवाली अंतर्गत ग्राम कंजीहार में धान के खेत में काम कर रही एक महिला की सर्पदंश से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त ग्राम निवासी महादेव की पत्नी माया देवी दोपहर के समय धान के खेत में काम कर रही थी। खेत में काम करते समय उक्त महिला जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों द्वारा उसे समुदायिक स्वास्थ्य सलोन ले जाया गया किन्तु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।









