
जन समस्याओं के निराकरण हेतु सांसद ने किया क्षेत्र भ्रमण
सन्नो विश्वकर्मा
सलोन, रायबरेली।
अमेठी संसदीय क्षेत्र एवं रायबरेली जनपद अंतर्गत सलोन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जन समस्याओं के निराकरण हेतु अमेठी सांसद केएल शर्मा द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया, जिसमें जनता से सीधे मिल कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत हुए। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य रूप से खाद की कमी, नहरों में पानी, सड़क एवं स्वास्थ्य की बदहाली के बारे में अपने सांसद को बताया।


सांसद केएल शर्मा ने अपने अनेक कार्यक्रमों में व्यस्तता होने से समय से न पहुंचने पर क्षेत्रवासियों से कहा कि उन्होंने ने कहा कि मैं आप सब से क्षमा चाहता हूं लेट पहुंचने के लिए।
Author: Vikas Srivastava











