Search
Close this search box.

सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

 

रायबरेली।

नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद लोकसभा संसदीय क्षेत्र रायबरेली राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक स्थानीय जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के विकास से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया। समिति के अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन(हर घर नल से जल), प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, समेकित बाल विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अवस्थापना सम्बन्धी कार्यक्रम, समन्वित ऊर्जा विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जल प्रबन्धन कार्यक्रम, सुकन्या मंगला योजना, एक जिला एक उत्पाद, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, खेलो इंडिया, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं पर गम्भीरतापूर्वक चर्चा की।

सांसद ने जिलाधिकारी को सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य से संबंधित जन प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए तथा पशुपालन विभाग से वेटरनरी डॉक्टरों की उपलब्धता और कृत्रिम गर्भाधान सुविधाओं की जानकारी ली। एनएचआई द्वारा कराये जा रहे गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य की प्रगति भी जानी। जनपद में बन रहे बाईपास सड़कों पर भी चर्चा हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों का फालोअप कर रोजगार दिलाएं। उन्होंने पूर्व में आयोजित दिशा बैठक के अनुपालन आख्या की समीक्षा की तथा संतोष व्यक्त किया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जन सुविधाओं से जुड़े अनेक सुझाव और समस्याओं को भी रखा गया, जिनके समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। सांसद ने कहा कि जन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारी प्राथमिकता से समयबद्ध उसका समाधान करायें। विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु एक ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करें। जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनपद के विकास के लिये समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करें, जिससे जनपद विकास में अग्रणी रहे।

इस बैठक में संसद सदस्य लोकसभा संसदीय क्षेत्र अमेठी एवं सह-अध्यक्ष ‘‘दिशा’’ समिति किशोरी लाल एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह समेत जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, एमएलसी अमेठी गोविन्द नारायण शुक्ला, विधायक ऊँचाहार मनोज कुमार पाण्डेय, विधायक सदर अदिति सिंह, विधायक सलोन अशोक कुमार, विधायक बछरावां श्याम सुन्दर भारती, विधायक हरचन्दपुर राहुल राजपूत, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्र) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, परियोजना निदेशक सतीश मिश्रा सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें