Search
Close this search box.

जिलाधिकारी के जन्म दिवस पर अधिवक्ताओं ने दीं शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी के जन्म दिवस पर अधिवक्ताओं ने दीं शुभकामनाएं

 

रायबरेली।

रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर के जन्म दिवस पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को उनका एक छायाचित्र भेंट भेंट कर उनके स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की गई।

उक्त अवसर पर अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव के साथ शुभकामना देने पहुंचे अधिवक्ताओं में शेखर शुक्ला, मोहित सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, पंकज कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि, राम अवध यादव आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें