Search
Close this search box.

‘माँ- मेरा अपना आँगन’ की ओर से श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘माँ- मेरा अपना आँगन’ की ओर से श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित

 

रायबरेली। 

समाज सेवा की दिशा में निरंतर सक्रिय ‘माँ- मेरा अपना आँगन- सबका साथ, सबका आँगन’ संस्था द्वारा माँ सर्वेश्वरी समूह के आश्रम में कुष्ठ रोगियों हेतु 30 किलो खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पांडे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के उपेक्षित और वंचित वर्ग तक सहयोग पहुँचाना है। कार्यक्रम में संस्था की ओर से ऋषि सिन्हा, प्रतीक त्रिपाठी, आलोक तिवारी, अंशिका, अश्विन पांडे और प्रभात सिंह मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर खाद्य सामग्री वितरण को सफल बनाया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की सामाजिक पहल निरंतर जारी रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें