
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की साधारण बैठक संपन्न
30 सितंबर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

हरि शंकर पाराशर
कटनी।
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला कटनी की साधारण बैठक शासकीय माध्यमिक विद्यालय एन के जे कटनी में संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता मार्तण्ड सिंह शिक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के नियमित, आकस्मिक, निधि भृत्य, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, आउटसोर्स, अंशकालीन कर्मचारी और रसोईया बहनों की स्थानीय व विभागीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने बताया कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए 30 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा जाएगा। बैठक में जिला कार्यकारिणी की सहमति से अनिल पांडे, कार्यरत शासकीय माध्यमिक विद्यालय एन के जे कटनी, को संघ की जिला कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमाला से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, नीलेश पौराणिक, मनोज श्रीवास, राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, महेश अहिरवार, शिक्षकगण कविता जैन, निधि पटेरिया, मोहना सोनी, जितेंद्र दुबे और अजय पटेल उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










