हवन पूजन के साथ हुआ श्री रामलीला मंचन एवं दशहरा मेले का शुभारंभ
रायबरेली।

शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर रायबरेली नगर की प्राचीन रामलीला के रूप में विख्यात विगत अनेक दशकों से मंचन की जाने वाली श्री रामलीला एवं दशहरा मेले का हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।
खालिसहाट रामलीला समिति द्वारा इस ऐतिहासिक रामलीला एवं दशहरा मेले के आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण होने के उपरांत रविवार सांयकाल समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य गणमान्य सदस्यों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में प्रभु श्री रामलीला का शंखनाद किया गया।









