Search
Close this search box.

२६ सितम्बर से होगा तीन दिवसीय नवरंग डांडिया फेस्ट का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

२६ सितम्बर से होगा तीन दिवसीय नवरंग डांडिया फेस्ट का शुभारंभ 

 

रायबरेली।

मैक्स एज सॉल्यूशंस रायबरेली के सौजन्य से आगामी २६ सितम्बर से जनपदवासियों हेतु रायबरेली के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं मनोरंजन महोत्सव भव्य शुभारंभ किया जाएगा। “नवरंग डांडिया फेस्ट 2025” नामक यह तीन दिवसीय महोत्सव आगामी 26 से 28 सितम्बर 2025 को जीआईसी परिसर, कचहरी रोड, रायबरेली में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति का कहना है कि नवरंग डांडिया फेस्ट 2025 का मुख्य उद्देश्य रायबरेली की जनता, विशेषकर युवाओं और परिवारों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहाँ वे एक साथ मिलकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक मनोरंजन का आनंद उठा सकें। यह महोत्सव पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और सहभागिता का अनोखा अनुभव लेकर आएगा। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का अद्वितीय अवसर होगा, बल्कि इसमें परंपरा और आधुनिकता का आकर्षक संगम भी देखने को मिलेगा।

मैक्स एज सॉल्यूशंस की ओनर सुश्री प्रिया उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि नवरंग डांडिया फेस्ट 2025 का उद्देश्य रायबरेली की जनता को परंपरा और आधुनिक मनोरंजन का अनोखा अनुभव देना है। दिन में बच्चों के लिए विविधतापूर्ण व रोचक गतिविधियाँ और रात में जोश से भरी डांडिया नाइट्स। यह आयोजन पूरे परिवार के लिए यादगार बनने जा रहा है। इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और रचनात्मकता प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, बल्कि बच्चों से लेकर वयस्क तक सभी के लिए अलग-अलग आकर्षण की व्यवस्था की गई है। प्रातः 9:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक किड्डी कार्निवल का आयोजन किया जाएगा जिससे दिन का समय बच्चों और परिवारों के लिए समर्पित रहेगा। इसके साथ ही नृत्य, गायन, ड्राइंग, रंगोली, मेहंदी और रैम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी और बच्चों के लिए विशेष झूले, विभिन्न प्रकार के गेम्स और फ्री फूड की भी व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त सांय 6:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक डांडिया फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। सांयकाल का मुख्य आकर्षण लाइव डीजे की धुन पर डांडिया और गरबा नृत्य होगा तथा आगंतुकों को स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल्स, आकर्षक शॉपिंग एवं बिज़नेस स्टॉल्स, गेम्स, प्रतियोगिताएँ और इनाम का भी भरपूर आनंद मिलेगा। बच्चों और परिवारों की सुविधा के लिए एक विशेष किड्स ज़ोन भी तैयार किया गया है ताकि हर आयु वर्ग के लोग इस महोत्सव का आनंद बिना किसी व्यवधान के ले सकें। नवरंग डांडिया फेस्ट २०२५ के टिकट नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में उपलब्ध हैं यथा सुपर मार्केट स्थित मुरारका गर्ग टी सेन्टर व डॉल्सी आइसक्रीम पार्लर, डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित ग्रिल ए पिंड व जय पेट केयर, फ्लेक्स फिटनेस जिम हाथी पार्क, वेव डांस एकेडमी मधुबन, सखी कॉस्मेटिकस सब्जी मंडी तथा मुदिता एंड मोहित मेकअप स्टूडियो इन्दिरा नगर।

उक्त पत्रकार वार्ता में मैक्स एज सॉल्यूशंस की ओनर सुश्री प्रिया उपाध्याय, संरक्षक विक्रम सिंह, टीम के प्रमुख सदस्य व मार्केटिंग हेड यश चंदानी, एडमिन हेड रोहित बराट, एक्टिविटी हेड विवेक एवं डिजिटल प्रमोटर वशिष्ठ उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और अपनी-अपनी ओर से विचार साझा किए। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन रायबरेली में एक नई पहचान स्थापित करेगा और शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नया आयाम देगा।

Leave a Comment

और पढ़ें