
दशहरा मेला के दृष्टिगत सफाई अभियान ने पकड़ी गति
पवन श्रीवास्तव
नसीराबाद, रायबरेली।

दशहरा मेला एवं भरत मिलाप के दृष्टिगत नगर पंचायत नसीराबाद में सफाई अभियान जोरों पर चल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अली (फाखिर) व अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला के आदेशानुसार राम लीला मैदान में सफाईकर्मियों द्वारा घास की सफाई कराई गई। इस कार्य में नगर पंचायत नसीराबाद के सफाई नायक पवन कुमार मौर्य, सफाई नायक मोहम्मद नसीम, सफाई नायक सगीर अहमद, सफाई नायक मोहम्मद मुर्तजा अपनी पूरी टीम के साथ सफाई का कार्य करवा रहे है। श्री रामलीला कमेटी की तरफ से जमाल अख्तर द्वारा सफाई कार्य की देखरेख की गई।

Author: Vikas Srivastava










