Search
Close this search box.

पीड़ितों की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण: पवन कुमार सोनकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़ितों की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण: पवन कुमार सोनकर

 

नसीराबाद, रायबरेली।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को थाना नसीराबाद की कमान सौंपी गई है। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर द्वारा गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया गया।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा सर्वप्रथम स्टाफ की मीटिंग की गई और हल्कावार जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने स्टाफ से कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधी या तो सुधर जाए अथवा थाना क्षेत्र छोड़ दें। फरियादी को अपने साथ किसी को साथ लेकर आने की जरूरत नही है। वह निर्भीक होकर थाने आए और अपनी समस्या से मुझे अवगत कराएं उनके साथ त्वरित न्याय किया जाएगा। इस मौके पर थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

अब देखना यह होगा कि प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर अपने कथनों पर कितना खरे उतर पाएंगे? क्या क्षेत्र की जनता को न्याय मिल पाएगा या स्थितियां पूर्व की भांति ही बनी रहेंगी?

Leave a Comment

और पढ़ें