Search
Close this search box.

बीआरसी में संपन्न हुई विकास खंड स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीआरसी में संपन्न हुई विकास खंड स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा

 

रोहनिया, रायबरेली।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली के निर्देश के क्रम में गुरुवार को गणित ओलंपियाड की विकास खंड स्तरीय परीक्षा बी आर सी रोहनिया में संपन्न कराई गई, जिसमें विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत कुल 17 विद्यालयों के 34 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 छात्र-छात्राओं क्रमशः सुनील कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर लबेदवा, आंचल उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीगंज एवं विनीत उच्च प्राथमिक विद्यालय मतरमपुर को खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने टी-शर्ट एवं ज्योमेट्री बॉक्स किट प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।

प्रतिभागी सभी बच्चों का खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने मनोबल बढ़ाया व बधाई दी। साथ ही आगामी राष्ट्रीय अविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय परीक्षा में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया व सभी को शुभकामनाएं दी गईं जिससे बच्चे बहुत ही खुश एवं गौरवांवित महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों हेतु खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा संपन्न कराने में कार्यालय स्टाफ भूपेंद्र गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, उमेश कुमार एवं शिक्षक विनोद तिवारी, विकास शुक्ला, राहुल कुमार शिक्षिका नीतू सिंह कुशवाहा, श्वेता सिंह एवं प्रतिभा यादव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें