Search
Close this search box.

धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन

 

नसीराबाद।                 

श्री रामलीला कमेटी नसीराबाद के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में 22 सितम्बर 2025 से दस दिवसीय मंचन प्रारंभ है। बीती रात 24 सितंबर की रात्रि बहुत ही सुंदर श्री रामलीला का मंचन हुआ। रामलीला के मंचन में जनक दरबार में धनुष विध्वंस हुआ जिसमें भगवान श्री राम माता सीता का स्वयंवर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दिखाई गई।

रामलीला में प्रमुख रूप से राजा जनक की भूमिका में प्रदीप विश्वकर्मा, विस्वामित्र की भूमिका में सदाशिव मौर्य, सुमंत्र की भूमिका में बुद्ध लाल, राम की भूमिका में मनोज सविता, लक्ष्मण की भूमिका में लालता सविता, सीता की भूमिका में युवराज मौर्य, परशुराम की भूमिका में सुरेश चौरसिया, रावण की भूमिका में कौशल किशोर (मोलू), अहिल्या की भूमिका में मुकेश मिश्रा, राजा डमडम नरेश की भूमिका में मोहित अग्रहरि तथा तोडरमल की भूमिका मे रानू श्रीवास्तव के साथ ही नीरज सोनी, केतार, साहुल, जितेंद्र साहू, रामबरन आदि अन्य कलाकारों ने बहुत ही सुंदर रामलीला का मंचन किया। ड्रामा संचालन पप्पू रावत, उमा शंकर चौरसिया, आनन्द राष्ट्रवादी, पवन कुमार मौर्य, जमाल अहमद द्वारा बखूबी किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें