Search
Close this search box.

गांधी व शास्त्री जयंती पर समाजसेवी संस्था द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधी व शास्त्री जयंती पर समाजसेवी संस्था द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

 

रायबरेली।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। एक बोतल रक्त किसी ज़रूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है और उसके परिवार को नई उम्मीद दे सकता है। इसी नेक उद्देश्य के साथ समाजसेवा में अग्रसर संस्था हेल्पिंग सोसाइटी मिशन एंड विजन फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा यह शिविर विजय नगर, त्रिपुला, महाराजगंज रोड, रायबरेली स्थित संस्था कार्यालय में समर्पण चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रायबरेली के सौजन्य से आयोजित किया गया।

संस्था अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। हमारा दिया हुआ रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है। रक्तदान से किसी भी रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज को नई जिंदगी मिल सकती है और इससे न केवल दूसरों की जिंदगी बचती है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों समेत समर्पण चैरिटेबल ब्लड सेंटर के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें