Search
Close this search box.

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत छह पर महिला से अभद्रता का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत छह पर महिला से अभद्रता का आरोप 

महिला की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत 

लालगंज, रायबरेली। 

थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत छह पर महिला ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर गांव की महिला सीमा पाल ने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल लालगंज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, गार्ड समेत अपने पति, देवर, ससुर, सास आदि के विरुद्ध महिला उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में लालगंज कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया।

पीड़ित महिला सीमा पाल ने लालगंज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके ससुरालीजन दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं और उसको अपनी पुत्रियों से मिलने नहीं देते हैं, जब वह अपनी पुत्री से मिलने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल लालगंज गई तो वहां के गार्ड ने उसके साथ मारपीट की और स्कूल से भगा दिया। महिला का आरोप है कि स्कूल के गार्ड के द्वारा यह सब कार्यवाही प्रबंधक और प्रधानाचार्य के इशारे पर की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें