Search
Close this search box.

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार 

कलेक्ट्रेट परिसर में किया विरोध प्रदर्शन 

 

रायबरेली।

विगत दिवस अधिवक्ता पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई। ज्ञात हो कि बुधवार को थाना मिल एरिया क्षेत्र अंतर्गत अधिवक्ता ऋषि कुमार श्रीवास्तव पर प्राण घातक हमला किया गया था, जिसके बाद पीड़ित अधिवक्ता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। किंतु घटना के 24 घंटे बीत जाने के उपरांत भी कोई कार्यवाही न होने पर रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं दो दिवसीय कार्य बहिष्कार भी किया गया।

पीड़ित अधिवक्ता ऋषि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे ऊपर हमला करने वाले अभियुक्तों की थाना मिल एरिया पुलिस द्वारा 24 घंटे बीत जाने के उपरांत भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की गई है। उक्त घटना से संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय पुलिस प्रशासन से आहत है। रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए अन्यथा की स्थिति में हम सभी अधिवक्तागण अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल हम सभी अधिवक्तागण दो दिनों तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें