Search
Close this search box.

चलती ट्रेन में बेरहमी से दामाद की हत्या, मामा-ससुर ने चाकू से किए 30 से अधिक वार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चलती ट्रेन में बेरहमी से दामाद की हत्या

मामा-ससुर ने चाकू से किए 30 से अधिक वार, कूदकर हुआ फरार

 

जबलपुर/सतना।

कटनी-जबलपुर रेलखंड पर सोमवार देर शाम उस समय खून खौल उठा जब धनबाद-उधना स्पेशल (09040) के एस-4 कोच में मामा-ससुर ने दामाद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित गोविंद रघुवंशी (पिपरिया) ने शैलेंद्र हांडिया (31, नर्मदापुरम) पर 30 से ज्यादा घाव किए और ट्रेन से गोसलपुर के पास कूदकर जंगल की आड़ में फरार हो गया।

तलाक की जिद बनी मौत का कारण

शैलेंद्र की पत्नी ने 2022 में सतना कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। सोमवार को सुनवाई के लिए दोनों सतना पहुंचे। कोर्ट परिसर में ही गोविंद ने शैलेंद्र को समझौता करने को कहा, मगर वह अड़ा रहा। शाम को दोनों एक ही ट्रेन से लौटे। सतना स्टेशन पर गोविंद ने बैग में चाकू छिपाया और जानबूझकर खालीपन वाले एस-4 कोच में चढ़ा।

सिहोरा के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

ट्रेन के सिहोरा रोड पार करते ही पुराना विवाद भड़का। गोविंद ने जेब से चाकू निकाला और शैलेंद्र पर टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ‘‘चीखें गूंजीं, खून की बौछारें उड़ीं, मगर गोविंद नहीं रुका।’’ कोच के दूसरे सिरे पर बैठे तीन-चार यात्री दौड़े, पर तब तक शैलेंद्र सीट पर ढेर हो चुका था। घटना के बाद गोसलपुर स्टेशन से 2 किमी पहले गोविंद ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

जबलपुर स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ ने शव को विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि की। शव शवगृह में रखा गया, मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। जीआरपी थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया, ‘‘धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की गई हैं। पिपरिया व नर्मदापुरम में दबिश देकर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।’’

पुलिस का मानना है कि हत्या पूर्व नियोजित थी। फिलहाल रेल यात्रियों में दहशत व्याप्त है। इस घटना से स्पेशल गाड़ियों में सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति पर सवाल खड़े हो गए। यात्री बोले,‘‘चाकू लेकर चढ़ना आसान, पकड़ना मुश्किल।’’

Leave a Comment

और पढ़ें