Search
Close this search box.

पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिए, मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिए, मचा हड़कंप

 

रायबरेली।

जनपद के ऊंचाहार अंतर्गत अरखा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोयला उतारने के बाद लौट रही मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा एनटीपीसी रेल खंड की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनबाद से कोयला लेकर आई मालगाड़ी एनटीपीसी ऊंचाहार पहुंची थी। कोयला अनलोड करने के बाद जैसे ही ट्रेन गेट से बाहर निकली, इंजन से तीसरे डिब्बे के चार पहिए अचानक पटरी से उतर गए। मौके पर मौजूद रेलवे और एनटीपीसी के कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू आरंभ करते हुए पहियों को फिर से ट्रैक पर चढ़ाकर गाड़ी को आगे रवाना किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और रेलवे यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ, क्योंकि यह ट्रैक केवल एनटीपीसी की कोयला लदी मालगाड़ियों के लिए आरक्षित है। आरपीएफ इंस्पेक्टर और स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि घटना मामूली थी और पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें