Search
Close this search box.

जनता की पर जान भारी पड़ रही जिम्मेदारों की लापरवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनता की पर जान भारी पड़ रही जिम्मेदारों की लापरवाही

दुर्घटनाओं को आमंत्रण देतीं सड़कें शासन की मंशा पर उठा रहीं सवाल 

जिम्मेदारों को जनता की सुरक्षा की कितनी फ़िक्र है, शहर की बदहाल सड़कों से पूँछो 

 

रायबरेली।

जनपद में यातायात माह के अंतर्गत जहां एक तरफ जनता को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की अनदेखी से जनता की जान का जोख़िम सदैव बना रहता है। नगर की ख़राब सड़कें नित प्रतिदिन अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनतीं रहती हैं किन्तु प्रशासन दुर्घटनाओं से बचाने हेतु अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर जनता पर सख़्ती दिखा कर खानापूर्ति करता रहता है।

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर कांशीराम कालोनी को जाने वाला मार्ग विगत कई वर्षों से पूर्णतया जर्जर हो चुका है जिससे आए दिन नई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी मार्ग पर रविवार सुबह एक डंपर गड्ढे में धंस गया जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि रविवार होने की वजह से विद्यालयों में अवकाश था और विद्यार्थियों का आवागमन नही था अन्यथा कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। हालांकि चुनावी दौर में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा कई वादे किए जाते हैं किन्तु चुनाव जीतने के बाद जनता को यूं ही बदहाली में छोड़ सत्ता सुख भोगने में व्यस्त हो जाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें