Search
Close this search box.

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में हुआ 9वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में हुआ 9वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन

 

जायस, अमेठी।

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी द्वारा संस्थान के विवेकानंद सभागार में अपने 9वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के पूर्व सचिव डॉ. शेखर सी. मांडे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बायोफ्यूल्स लिमिटेड की निदेशक सपना श्रीकांत ने समारोह में शिरकत की।इस अवसर पर आरजीआईपीटी जायस समेत असम और बेंगलुरु परिसरों के कुल 321 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं जिनमें 164 बी.टेक, 97 डिप्लोमा, 8 एम. टेक, 33 एमबीए और 19 पी.एच.डी. स्कॉलर्स सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. शेखर सी. मांडे एवं विशिष्ट अतिथि सपना श्रीकांत ने उपाधियां प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही मुख्य अतिथि ने समस्त छात्रों को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में स्थापित करने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें