Search
Close this search box.

विदेश में नौकरी का लालच देकर हुई लाखों की ठगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश में नौकरी का लालच देकर हुई लाखों की ठगी

ठगी के शिकार युवाओं ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

रायबरेली। 

जनपद में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां शिकायतकर्ताओं द्वारा एक संस्था पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर संगठित रूप से ठगी का गंभीर आरोप लगाया गया है।

ऊँचाहार निवासी सूर्यपाल यादव ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रेवल्स नामक फर्म से जुड़े लोगों ने अजरबैजान और रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी वीजा और हवाई टिकट दिखाकर पहले 40 हजार रुपये ऑनलाइन और बाद में 50 हजार रुपये नकद वसूल लिए। जब पीड़ित ने दस्तावेजों की जांच कराई तो वीजा और टिकट दोनों फर्जी पाए गए। शिकायत में रोहित सिंह, किशन मिश्रा सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन पर इसी तरह कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि लालगंज स्थित ट्रैवल्स कार्यालय पिछले 15 दिनों से बंद है, जबकि मकान मालिक मोनू यादव की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। थाना लालगंज में सूचना देने के बावजूद कोई कार्यवाही न होने पर युवाओं ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें