डॉ. बी.आर. अम्बेडकर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों का कराया निःशुल्क नेत्र उपचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों का कराया निःशुल्क नेत्र उपचार

 

संवाददाता

जायस, अमेठी।

जनपद के बहादुरपुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा उड़वा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर फाउंडेशन एवं आर्यावर्त आई हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 20 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए।

गंभीर नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन हेतु आर्यावर्त आई हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, रायबरेली के लिए रेफर किया गया, जबकि अन्य मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

शिविर के दौरान डॉ. बी.आर. अम्बेडकर फाउंडेशन के संस्थापक सन्त प्रसाद मौर्य ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर नेत्रों की जांच कराना अत्यावश्यक है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहे हैं, जिसके कारण नेत्र रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और समय पर इलाज न होने से लोग अंधेपन का शिकार बन जाते हैं। यदि समय रहते उपचार हो जाए तो अंधेपन जैसी गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष राजू सरोज, डॉ. मिथलेश मौर्य, विक्कू सिंह, राम अभिलाष सिंह, जसवंत सिंह, मोहम्मद रशीद, ओम प्रकाश शुक्ला, भीष्म नारायण श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सुनील सैनी, दृगपाल वर्मा, संतोष कुमार, विपिन मौर्य, विनय अवस्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें