
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ

संवाददाता
छतोह, रायबरेली।
ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश के नेतृत्व में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। समावेशी शिक्षा के प्रथम दिवस कोलेटेड आंगनबाड़ियों को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शीघ्र पहचान एवं हस्तक्षेप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका, जागरूकता पैदा करना एवं स्क्रीनिंग कर उनको पहचान करना जिससे दिव्यांग बच्चों का मानसिक एवं समाजिक शारीरिक भावनात्मक विकास हो सके, के बारे में बताया गया तथा सभी का प्री टेस्ट भी लिया गया। प्रशिक्षण स्पेशल एजुकेटर्स चंद प्रकाश, महेश कुमार मोदनवाल द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शोभा वर्मा, सुनीता, विद्या, पुष्पा, सुमन सिंह, पुष्प लता, अमर जीत, कंचन सहित 34 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
Author: Vikas Srivastava










