एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक

 

संवाददाता

रायबरेली।

जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक और मामला प्रकाश में आया है। एंटी करप्शन टीम ने लालगंज तहसील में तैनात एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्यवाही के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को लेकर गुरबख्शगंज थाना पहुंची, जहां अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी कानूनगो गंभीर सिंह राही ब्लॉक का निवासी है और पैमाइश की पुनः रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक रकम की पुष्टि नही हो पाई थी, इसे लेकर जांच जारी है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्यवाही से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में इसे लेकर संतोष है। फिलहाल इस मामले में शीघ्र ही विभागीय कार्यवाही होने की संभावना है। जिसकी पुष्टि विकास वार्ता नही करता।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें