
पैसे के विवाद में पिता पुत्र ने ऑटो चालक को दिया धक्का
ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

संवाददाता
जगतपुर, रायबरेली।
जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे रामू सिंह पुत्र संतबक्श सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जिगना पूरे बैंसन थाना जगतपुर, जो कि अपना ऑटो रिक्शा लेकर जलेसरा गांव जा रहा था तभी पिछवारा चौराहा पर एक युवक और उसके पिता पैसे को लेकर झगड़ा करने लगे। प्राप्त जानकारी अनुसार झगड़ा इतना बढ़ गया कि पिता- पुत्र ने ऑटो रिक्शा चालक को धक्का दे दिया जिससे वह सलोन रोड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से घायल ऑटो रिक्शा चालक को तत्काल निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया, जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एल.पी. सोनकर ने ऑटो रिक्शा चालक परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author: Vikas Srivastava










