Search
Close this search box.

सार्वजनिक अवकाश के बाद भी सफाईकर्मियों को नही मिला अवकाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सार्वजनिक अवकाश के बाद भी सफाईकर्मियों को नही मिला अवकाश

 

संवाददाता

नसीराबाद, रायबरेली।

मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया किन्तु नगर पंचायत नसीराबाद में इस अवकाश का कोई प्रभाव नही दिखाई दिया। नगर पंचायत में तैनात सफ़ाईकर्मी प्रतिदिन की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करते दिखाई दिए। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कोई अवकाश दिया ही नही गया।

सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत कार्यालय में तैनात सफाईकर्मियों को महीने में दो-चार छुट्टियां जो सरकारी भी होती हैं, वह भी नहीं दी जाती हैं और रविवार का पैसा भी काटा जाता है। इतना ही नही रविवार का अवकाश 2 दिन में दिन में दिया जाता है अर्थात शनिवार और रविवार को आधे आधे दिन का अवकाश मिला कर एक अवकाश दिया जाता है, पूरे दिन का कोई अवकाश नही दिया जाता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अवकाश के दिन अधिकारी तो छुट्टी पर रहते हैं किन्तु सफाईकर्मियों की कोई छुट्टी नही होती।

हालांकि हम इस बात की पुष्टि नही करते किन्तु तस्वीरें बताती हैं कि कदाचित नगर पंचायत नसीराबाद में शासकीय आदेशों का कोई प्रभाव नही होता। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नसीराबाद से संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उनका फ़ोन न उठने के कारण वार्ता नही हो सकी।

Leave a Comment

और पढ़ें