जनसेवा हेतु समर्पित किया गया न्यू लोक सेवा हॉस्पिटल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसेवा हेतु समर्पित किया गया न्यू लोक सेवा हॉस्पिटल 

 

संवाददाता 

रायबरेली।

नसीराबाद नगर पंचायत क्षेत्र में न्यू लोक सेवा हॉस्पिटल को विधिवत रूप से जनसेवा हेतु समर्पित किया गया। अस्पताल का उद्घाटन पंडित शैलेंद्र उपाध्याय द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वधर्म सम्मेलन, वार्षिक बैठक एवं खिचड़ी भोज का आयोजन अस्पताल स्टाफ की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। अस्पताल के संचालक डॉ. मनोज यादव ने बताया कि अस्पताल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शहरों में तो कई अस्पताल मौजूद हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए न्यू लोक सेवा हॉस्पिटल की शुरुआत की गई है। डॉ. मनोज यादव ने बताया दी कि अस्पताल में सभी प्रकार की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही ईसीजी, पैथोलॉजी जांच, नेबुलाइजेशन, सामान्य डिलीवरी एवं ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी की सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा बवासीर, भगंदर, पित्त की थैली की पथरी सहित कई प्रकार के ऑपरेशन अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किए जाते हैं। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इस अवसर पर एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब अस्पताल में कुछ दिन पूर्व छतोह निवासी दीपा पत्नी राम की सफल डिलीवरी के बाद जन्मी नन्ही बिटिया अनूवी की छठी बड़े धूमधाम से अस्पताल परिसर में मनाई गई। अस्पताल के शुभारंभ से आसपास के ग्रामीणों, दुकानदारों एवं नगरवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि कस्बे में एक अच्छे अस्पताल की लंबे समय से आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल के स्वामी शैलेंद्र उपाध्याय द्वारा उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें