Search
Close this search box.

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा खेल सामग्री का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा खेल सामग्री का वितरण

 

संवाददाता 

रायबरेली।

जनपद के डीह विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 का सक्रिय युवक, महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह द्वारा किया गया। खेल किट का वितरण करते हुए अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं में निखार लाना जरूरी है। अध्यक्ष ने डीह ब्लॉक के 3 युवक व 2 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में डीह में 07 युवक एवं 06 महिला मंगल दल को खेल सामग्री वितरण किया जाना था। इसमें से 04 युवक व 04 महिला मंगल दल को पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में खेल सामग्री का वितरण किया गया था। शेष मंगल दलों को भी खेल सामग्री वितरित की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें