Search
Close this search box.

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 

संवाददाता

रायबरेली।

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तत्वाधान में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित जाँच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए उचित मार्गदर्शन दिया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक दल द्वारा छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय से पधारे ५ सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा लगभग 250 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर लगभग 20 अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा तथा उप-प्रधानाचार्या सुमन सिंह एवं सुनीता सिंह द्वारा चिकित्सा दल का पौध भेंट कर स्वागत किया गया। चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन दीपमाला दीक्षित, सिंपी सिंह एवं ऋचा राय द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें