Search
Close this search box.

बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर मनाया गया भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर मनाया गया भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस

 

संवाददाता

रायबरेली।

समाज सेवा के क्षेत्र में चार वर्ष पूरे कर चुकी समाजसेवी संस्था ने गुरुवार को अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया। संस्था के चौथे स्थापना दिवस पर संस्था के पदाधिकारियों ने नगर के आईटीआई परिसर स्थित वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों को फल, मिष्ठान व अन्य खाद्य समाग्री वितरित कर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ इष्ट देवों की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के पदाधिकारियों के इस सेवाभाव को देखकर वृद्धाश्रम में उपस्थित समस्त वृद्धजन भावविभोर हो गए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भाषा सलाहकार डा. संतलाल, नीतू श्रीवास्तव, हेमंत पटेल, विकास श्रीवास्तव, विधून चौधरी, विजय गुप्ता, हिमांशु, नितेश श्रीवास्तव, सुधांशु, अजय प्रताप सिंह, अमरेंद्र शुक्ल समेत संस्था के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें