नगर पंचायत नसीराबाद में धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव
नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद में होली त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान रात्रिकालीन गस्त 24 फरवरी को प्रारम्भ हुआ जो 3 मार्च को होलिकादहन के साथ सम्पन्न हुआ। तदोपरांत 4 मार्च को होली फाग गस्त श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में डेला महरानी व हसन मिया की कोठी से प्रारम्भ हुआ, जो निर्धारित मार्ग से विचरण करता हुआ मोहल्ला हाता में एकत्र हुआ। हाता से दोनों फाग गस्त निर्धारित मार्ग से थाना परिसर पहुँचा जहां पर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर सहित थाना स्टाफ द्वारा होली खेली गयी। थाना परिसर से निर्धारित मार्ग से शिवनगर, हाता, मोमिनपुरा, खुदागंज हसनमिया की कोठी, कुर्मियाना, हासिमकुआ, बंगला, दखिन टोला, कोरी टोला, गुडखेत, कायस्थाना, मऊतिराहा, होकर पहला होली फाग गस्त डेला महारानी पर दूसरा विचरण करता हुआ हसन मियां की कोठी पर 3 बजे समाप्त हुआ।
होली फाग गस्त के आयोजक पवन श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री राम लीला कमेटी अपने सहयोगी राजीव सिन्हा, मोनू सिन्हा, संजू सिन्हा, राम तिलक पासी, उमा शंकर चौरसिया, पप्पू रावत, मितान, पवन कुमार मौर्य, राजेश अग्रहरी, नीरज सोनी, अंश श्रीवास्तव के साथ कमान संभाले हुए थे। होलीफाग गस्त में नगाडा बजाने की जिम्मेदारी पियारे रैदास, राजा राम रैदास की थी, जो लगभग 50 वर्षों से नगाडा बजाने का कार्य करते हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह रात्रिकालीन फाग गश्त जनपद रायबरेली का ही नही बल्कि मण्डल लखनऊ का इकलौता होली फाग गस्त है। होली फाग गस्त में करीब तीन हजार बुजुर्ग, युवा, बच्चे नगाड़े की धुन पर थिरक रहे थे। गस्त में राय अभिषेक, आदी रावत, कौशल पासवान, बाबू लाल विश्वकर्मा, अरविन्द मौर्य, उमेश पासी, मंशा राम मौर्य, सोनू मौर्य, पवन कुमार मौर्य, नीरज, छेदी विश्वकर्मा, डबलू, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, प्रिंस, प्रदीप, हिमांशु, मोनू अग्रहरी, जैकी, पिंटू, राज कुमार मौर्य, संतराम मौर्य, संजय मौर्य, आनंद राष्ट्रवादी, दीपक मौर्य, संजय अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, डबलू सहित कस्बे के लगभग तीन हजार लोग गस्त में शामिल रहे। होली फाग गस्त में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर अपनी पूरी टीम के साथ होली फाग गस्त की समाप्ति तक साथ साथ चल रहे थे।









