Search
Close this search box.

गुलाल व मिष्ठान के साथ एचएसएमवी फाउंडेशन ने दी होली की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलाल व मिष्ठान के साथ एचएसएमवी फाउंडेशन ने दी होली की शुभकामनाएं

 

रायबरेली।

समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर कार्यरत संस्था एचएसएमवी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने होली के अवसर पर विजय नगर, निकट त्रिपुला चौराहा, महराजगंज रोड स्थित संस्था कार्यालय में एकत्र होकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विकास बाबू पटेल एवं महासचिव संदीप श्रीवास्तव द्वारा समस्त पदाधिकारियों, उपस्थित पत्रकारों एवं अन्य गणमान्य सदस्यों को गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान वितरित कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

संस्था के महासचिव संदीप श्रीवास्तव ने संस्था के उद्देश्यों को साझा करते हुए आम जनमानस से संस्था से जुड़कर जनसेवा में भागीदार बनने हेतु अपील की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें