
कम्पोजिट विद्यालय में बीईओ की अध्यक्षता में मनाया गया वार्षिकोत्सव
संवाददाता
नसीराबाद, रायबरेली।
खण्ड शिक्षा आधिकारी विजय प्रकाश की अध्यक्षता में पी० एम० श्री कम्पोजिट विद्यालय कुंवरमऊ में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सरस्वती माता के पूजन के पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। तदोपरांत बच्चों द्वारा मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशीलकुमार शुक्ला, त्रिवेणी प्रसाद, अतुल यादव, सुनील कुमार, दल बहादुर, अजीत कुमार, विमलेश कुमार, विन्दादीन, प्रिंयका, वेद मौर्य, बासुदेव यादव, महेश तिवारी, राकेश जायसी, राजाराम यादव प्रधान, शशिलता, बृजेंद्र शर्मा सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










